लाइव न्यूज़ :

शिवराज के बेटे पर पनामा पेपर्स का आरोप लगाकर राहुल ने मानी गलती, बोले- 'मैं कन्फ्यूज हो गया था...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 30, 2018 12:08 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन के बेटे कार्तिकेय पर आरोप लगाया था। राहुल गांधी के आरोप लगाने के बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपराधिक मानहानि का केस करने की बात कही थी।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन के बेटे कार्तिकेय पर इसका आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने सफाई में कहा है- ''मैं कन्फ्यूज हो गया था।'' उन्होंने मान ली कि पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन और उनके बेटे पर कोई आरोप नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ''राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी में इतने भ्रष्टाचार है कि मैं कन्फ्यूज हो गया था। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया है, उन्होंने तो ई टेंडरिंग और व्यापम घोटाला किया है।"

शिवराज सिंह चौहान ने मानहानि का केस करने की बात

राहुल गांधी के आरोप लगाने के बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपराधिक मानहानि का केस करने की बात कही थी। शिवराज ने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस पिछले कई वर्षों से मेरे और मेरे परिवार के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगा रही है। हम सब का सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर में आया है, कहकर सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है।' 

राहुल गांधी के इस बयान के बाद शिवराज के कार्तिकेय चौहान ने ट्वीट कर कहा , 'आज @RahulGandhi जी ने मुझे ‘पनामा पपेर्स’ में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है।मैं व्यथित हूँ कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है। यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊँगा।' (हालांकि ये ट्वीट किसी अधिकारिक ट्विटर हैंडल की नहीं है।)

एमपी चुनावी रैली में राहुल गांधी ने दिया था बयान

सोमवार( 29 अक्टूबर) को एमपी झाबुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा,  'मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है। पाकिस्तान में पीएम नवाज शरीफ का नाम निकलता है लेकिन पाकिस्तान जैसे देश में उसको जेल में डाल देते हैं मगर यहां चीफ मिनिस्टर का बेटा उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नही होती।'

टॅग्स :राहुल गांधीशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं