लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः राहुल गांधी ने अस्पताल पहुंच जाना करुणानिधि का हाल, कहा-वह बेहद मजबूत इंसान हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 31, 2018 17:07 IST

करुणानिधि को रक्तचाप में गिरावट के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका स्वास्थ्य अक्टूबर 2016 से ठीक नहीं है और कुछ दिन पहले ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था। 

Open in App

चेन्नई, 31 जुलाई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एम. करुणानिधि की तबीयत खराब होने के बाद से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका हाल जाने के लिए कई नेता पहुंच चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। दरअसल, करुणानिधि को चिकित्सकों ने मंगलवार को भी लगातार चौथे दिन सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा है। 

राहुल गांधी ने एम. करुणानिधि के हालचाल जानने के लिए सीधे कावेरी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उनसे मुलाकात की। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद राहुल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं करुणानिधि जी को आकर देखना चाहता था। वह काफी बेहद मजबूत इंसान हैं, उनकी हालत स्थिर है। के साथ हमारे लंबे रिश्ते रहे हैं, इसीलिए मैंने उनसे मिलने का सोचा। सोनिया जी ने उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।'वहीं, द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बीती रात कहा था कि करुणानिधि की हालत स्थिर बनी हुई है। राज्यसभा सांसद कनिमोई समेत करुणानिधि के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। कावेरी अस्पताल में वयोवृद्ध नेता का इलाज चल रहा है। वहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। हालांकि पार्टी की तरफ से अपील किये जाने के बाद उनकी संख्या में थोड़ी कमी आई है। 

आपको बता दें, करुणानिधि को रक्तचाप में गिरावट के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले बुधवार (25 जुलाई) को करुणानिधि की पेशाब नली में इंफेक्शन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे स्टालिन ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से भावुक अपील की थी कि करुणानिधि ने जीवन में कई मुसीबतों का सामना एक योद्धा की तरह किया है। हमें उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करना होगा।

करुणानिधि का स्वास्थ्य अक्टूबर 2016 से ठीक नहीं है और कुछ दिन पहले ट्रेकोस्टोमी ट्यूब बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राहुल गाँधीएम करुणानिधिकांग्रेसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील