लाइव न्यूज़ :

CBI डायरेक्टर की बहाली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिल्ली में राहुल की अगुवाई में प्रदर्शन

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 26, 2018 13:29 IST

राहुल गांधी सीबीआी दफ्तर के बाहर लगे बैरिंकेटिंग तक पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आगे जाने से उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वह बैरिकेटिंग के उपर चढ़कर बैठ गए।

Open in App

छुट्टी पर भेजे गए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के डायरेक्टर आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में सीबीआई दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। 

राहुल गांधी सीबीआी दफ्तर के बाहर लगे बैरिंकेटिंग तक पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आगे जाने से उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वह बैरिकेटिंग के उपर चढ़कर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या सरकार के खिलाफ में नारे लगा रहे थे। वहीं, पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इधर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन भारी संख्या में देखा गया। चंडीगढ़ में विरोध बढ़ता देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा है, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीछे हटना पड़ा।बता दें, बीते दिन राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सीजीओ परिसर में सीबीआई मुख्यालय के बाहर पार्टी के प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस ने कहा है कि वह यह प्रदर्शन सीबीआई प्रमुख को हटाकर राफेल घोटाले में जांच को रोकने के प्रधानमंत्री के शर्मनाक प्रयास के विरोध कर रही है। कांग्रेस सीबीआई निदेशक वर्मा के खिलाफ आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे प्रकरण पर देश से माफी मांगने की मांग कर रही है। 

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने सभी कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे कहा है कि देशभर में सीबीआई कार्यालयों के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया जाए।

वहीं, बीते दिन गुरुवार को कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी-शाह द्वय द्वारा सीबीआई निदेशक को अवैध, असंवैधानिक और गैरकानूनी तरीके से हटाने से भारत और उसकी प्रमुख जांच एजेंसी शर्मसार हुई हैं। प्रधानमंत्री 'राफेल-ओ-फोबिया' के शिकार हैं और राफेल घोटाले के इस डर से सीबीआई को ध्वस्त कर दिया गया।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसआलोक वर्मासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत