संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा चायनीज गांधी, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2018 01:40 PM2018-08-31T13:40:33+5:302018-08-31T16:53:05+5:30

राहुल गांधी के मानसरोवर की यात्रा पर आज भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि आप चीन के प्रवक्ता की तरह से क्यों व्यवहार करते हैं।

Rahul Gandhi has left for China via Nepal. Rahul ji has an obsession for China says bjp | संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा चायनीज गांधी, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है

संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा चायनीज गांधी, पूछा- ये रिश्ता क्या

राहुल गांधी के मानसरोवर की यात्रा पर आज भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि आप चीन के प्रवक्ता की तरह से क्यों व्यवहार करते हैं।

संबित ने कहा कि हम किसी की निजी यात्रा पर टिप्पणी करना नहीं चाहते, लेकिन चीन और राहुल गांधी के रिश्ते के बारे में सबको पता है। राहुल गांधी क्यों चाहते थे कि चीन के ऐंबैसडर उन्हें छोड़ने जाएं?

उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी को भारत पर नहीं चीन पर ज्यादा भरोसा है।  तिब्बत जाने पर चीनी प्रवक्ता ने विदाई क्यों की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी आज आप अपने पसंदीदा देश चीन गए हैं। हम सिर्फ इतना ही जानना चाहते हैं कि वहां आप किस-किस से मिलेंगे।



 

उन्होंने राहुल पर हमला करते हुए चायनीज गांधी कहा है। चीन के साथ रिश्तों पर उन्होंने कहा कि ये रिश्ता क्या कहताला है।राहुल गांधी हर जगह चीन का प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि हाल ही में उन्होंने (राहुल गांधी ने) एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे डोकलाम के विषय में ज्यादा पता नहीं, तो आप अब तक किस आधार पर डोकलाम-डोकलाम कर रहे थे?

संबित ने कहा कि डोकलाम गतिरोध के बीच राहुल गांधी चीनी एम्बेसडर से मुलाकात कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस ने इसे झूठी खबर बताया था। बाद में कांग्रेस पार्टी को यह स्वीकार करना पड़ा कि यह मुलाकात हुई थी।

English summary :
Bharatiya Janata Party has raised questions on Rahul Gandhi's visit to Manasarovar. BJP spokesperson Sambit Patra, addressing the media, said that why Rahul Gandhi behaves like a Chinese spokesperson.


Web Title: Rahul Gandhi has left for China via Nepal. Rahul ji has an obsession for China says bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे