लाइव न्यूज़ :

'झूठ के बल पर किसानों की एकजुटता तोड़ना चाहती है सरकार', राहुल गांधी ने किसानों के भारत बंद के लिए कांग्रेस नेताओं दिए ये निर्देश

By शीलेष शर्मा | Updated: December 7, 2020 20:41 IST

कांग्रेस का आरोप था कि मोदी सरकार झूठा प्रचार कर किसानों को बांटने की कोशिश कर रही है लेकिन किसान तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लिए जाते।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के भारत बंद में कांग्रेस के सभी नेता , फ्रंट इकाइयां हिस्सा लेंगी। राहुल गाँधी ने सभी प्रदेश इकाइयों को पार्टी आलाकमान की ओर से इस आशय के दिशा निर्देश जारी किये हैं।

किसानों के भारत बंद में कांग्रेस के सभी नेता , फ्रंट इकाइयां हिस्सा लेंगी। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सभी प्रदेश इकाइयों को पार्टी आलाकमान की ओर से इस आशय के दिशा निर्देश जारी किये हैं। प्रदेश इकाइयों को कहा गया है कि वे जिला स्तर पर किसानों के समर्थन में धरना और प्रदर्शन करें।  

राहुल गांधी ने ट्वीट के ज़रिये भी इस आशय के संकेत दिए, "8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शाँतिपूर्ण भारत बंद है , हम इसका पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। देश के अन्नदाता से अत्याचार और अन्याय असहनीय है , अडानी-अंबानी कृषि क़ानून वापस लो। "

पार्टी के किसान नेता , सुनील झाखड़ ने आंदोलन की रूप रेखा बताते हुए साफ़ किया कि यह केवल किसानों का क़ानून नहीं है , जनता का आंदोलन बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार औद्योगिक घरानों के लिए लॉबिंग का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के जिस किसान जीतेन्द्र का उल्लेख किया कि उसे अपनी फसल के एमएसपी के दाम मिले हैं , यह सरासर झूठ है , क्योंकि किसान जीतेन्द्र दूसरे किसानों के साथ धरने पर बैठा है।  

कांग्रेस का आरोप था कि मोदी सरकार झूठा प्रचार कर किसानों को बांटने की कोशिश कर रही है लेकिन किसान तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लिए जाते।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील