लाइव न्यूज़ :

'महिला आरक्षण तत्काल लागू होना चाहिए, ओबीसी आरक्षण का प्रावधान भी हो', संसद में राहुल गांधी ने सरकार से की मांग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 20, 2023 18:23 IST

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बिल के समर्थन में हैं। बिल को अधूरा बताते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण तत्काल लागू होना चाहिए और बिल में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुएराहुल गांधी ने मांग की कि ये आरक्षण तत्काल लागू होना चाहिए कहा- बिल में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए

 Mahila Aarakshan Bill:  महिला आरक्षण विधेयक पर बुधवार को होने वाली चर्चा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने मांग की कि ये आरक्षण तत्काल लागू होना चाहिए और  बिल में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। राहुल ने कहा कि  मैं इस बिल के समर्थन में खड़ा हूं। हालांकि काग्रेस नेता यहां भी मोदी सरकार को घेरने से नहीं चूके और कहा कि सरकार अडानी के मुद्दे से ध्यान हटना चाहती है। 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सरकार कई मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। इसमें से एक मुद्दा है जातिगत जनगणना। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आता कि क्या कारण है कि जैसे ही विपक्ष जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाता है, भाजपा अन्य मुद्दों को लाकर अचानक ध्यान भटकाने की कोशिश करती है ताकि OBC समुदाय और भारत के लोग दूसरी तरफ देखने लगें।"

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर ओबीसी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार के 90 सचिव में 3 ओबीसी हैं। महिला आरक्षण बिल में ओबीसी आरक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिले, इसके बिना यह बिल अधूरा है। बता दें कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक सुबह से ही चर्चा हो रही है। कांग्रेस की तरफ से चर्चा की शुरुआत पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की।  सोनिया गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का पारित होना उनके लिए बहुत भावुक क्षण है। इस बीच सोनिया ने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पति राजीव गांधी ने पहली बार स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इसे राज्यसभा में हरा दिया गया था। बाद में, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने इसे राज्यसभा में पारित करवाया और आज देश में 15 लाख निर्वाचित महिला नेता हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना अब आंशिक रूप से ही पूरा हुआ है और इस बिल के पारित होने से यह पूरा हो जाएगा।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससंसदमोदी सरकारOBCमहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव