नारी शक्ति को समर्पित कांग्रेस की 96वें दिन की 'भारत जोड़ो यात्रा', 5 हजार से अधिक महिलाओं ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में की शिरकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2022 10:25 AM2022-12-12T10:25:37+5:302022-12-12T10:33:39+5:30

कांग्रेस के इंदरगढ़ (बूंदी) ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि आज सुबह जब यात्रा फिर से शुरू हुई तो पांच हजार से अधिक महिलाओं ने राहुल और प्रियंका गांधी के साथ यात्रा में शिरकत की और यात्रा के आगे बढ़ने के साथ भी बड़ी संख्या में कई महिलाएं इसमें शामिल हुईं।

Rahul Gandhi Congress 96th day Bharat Jodo Yatra dedicated to women power 5000 plus women participated | नारी शक्ति को समर्पित कांग्रेस की 96वें दिन की 'भारत जोड़ो यात्रा', 5 हजार से अधिक महिलाओं ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में की शिरकत

नारी शक्ति को समर्पित कांग्रेस की 96वें दिन की 'भारत जोड़ो यात्रा', 5 हजार से अधिक महिलाओं ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में की शिरकत

Highlightsआज 96वें दिन की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ नारी शक्ति को समर्पित है।यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी।150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है।

कोटाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बूंदी जिल से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार को एक बार फिर शुरू हुई। गांधी के साथ पदयात्रा में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उनके पति रॉबर्ट वाद्रा और सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की। पार्टी कार्यकर्ताओं और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं राहुल और प्रियंका गांधी व अन्य यात्रियों के साथ कोटा-लालसोट मेगा राजमार्ग पर पहुंचीं। वे बाबाई से सवाई माधोपुर जिले के पीपलवाड़ा तक मार्च करेंगे और फिर वहां विश्राम के लिए रुकेंगे।

आज 96वें दिन की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ नारी शक्ति को समर्पित है

यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी। तभी से पदयात्रा कर रहे राहुल राव ने कहा, ‘‘ आज 96वें दिन की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ नारी शक्ति के साथ सुबह करीब छह बजे बाबाई गांव में तेजाजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने, राष्ट्रगान गाने और राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद शुरू हुई। ’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रियों का अभिवादन करने के लिए एकत्रित हुईं और मार्च का हिस्सा भी बनी।

5000 से अधिक महिलाओं ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में शिरकत की

राजस्थान में आज यानी सोमवार को यात्रा का सातवां दिन है। बूंदी जिले में इसका आखिरी दिन है। तेजाजी मंदिर से करीब छह किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा सुबह करीब सवा सात बजे टोंक जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद पीपलवाड़ा से होकर सवाई माधोपुर में प्रवेश करने से पहले टोंक में करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करेगी। कांग्रेस के इंदरगढ़ (बूंदी) ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि आज सुबह जब यात्रा फिर से शुरू हुई तो पांच हजार से अधिक महिलाओं ने राहुल और प्रियंका गांधी के साथ यात्रा में शिरकत की और यात्रा के आगे बढ़ने के साथ भी बड़ी संख्या में कई महिलाएं इसमें शामिल हुईं।

यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पदयात्रियों के साथ बातचीत की। राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सह-समन्वयक कपिल यादव ने बताया कि 96वें दिन की यात्रा महिला सशक्तिकरण को समर्पित है और इसीलिए इसे सोमवार को ‘नारी शक्ति पद यात्रा’ कहा जा रहा है। राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां अभी तक यात्रा पहुंची है। यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले यहां 17 दिन में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है

यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना सहित पांच दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश से होकर गुजर चुकी है। फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा सम्पन्न होगी। यात्रा के तहत 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है। 

Web Title: Rahul Gandhi Congress 96th day Bharat Jodo Yatra dedicated to women power 5000 plus women participated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे