लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने श्रीनगर में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में हुए एक आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि पूरा देश कश्मीर में आतंकवाद का अंत और शांति चाहता है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश चाहता है कि इस सुंदर वादी में अमन-शांति हो, आतंक का अंत हो।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और हमले की निंदा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। पूरा देश एक स्वर में कायराना आतंकी मंसूबों की निंदा करता है। मैं घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।’’

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि बिगड़ते सुरक्षा हालात को काबू में करने के लिए सरकार को कदम उठाने की जरूरत है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर में हुए आतंकवादी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जम्मू-कश्मीर के जवानों की शहादत को सलाम। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

आतंकवादियों ने संसद पर हुए हमले की बरसी पर सोमवार को श्रीनगर शहर के बाहरी हिस्से में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर गोलीबारी की। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा