लाइव न्यूज़ :

राफेल के बाद राहुल ने आयुष्मान भारत पर उठाए सवाल, कहा- अंबानी को 1.3 लाख करोड़ और योजना को 2 हजार करोड़ का झुनझुना

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 29, 2018 16:33 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी ट्वीट किया, , 'साहेब का कमाल देखो, राफेल का घोटाला देखो ,रुपए की टेढ़ी चाल देखो, तेल में उछाल देखो । मुंबई में पेट्रोल 90.75 रुपये और डीजल 79.23 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।’

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार नरेन्द्र मोदी सरकार पर राफेल डील को लेकर निशाना साध रहे हैं। अब राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी तंज कसा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट करते हुए कहा,  पीएम मोदी का प्रचार ही समाचार है। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना 'आयुष्मान भारत' के लिए आवंटित राशि को लेकर सवाल उठाए। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''देश का चौकीदार ‘खुल जा सिमसिम’ कब कहता है? अनिल अम्बानी को राफेल घोटाले में 1,30,000 करोड़। 50 करोड़ भारतीयों को  आयुष्मान भारत PMJAY में 2000 करोड़!  5 लाख के स्वास्थ्य बीमा झुनझुने पर मोदीजी का सालाना प्रति व्यक्ति खर्च मात्र ₹40!वाह मोदीजी वाह, समाचार ही आपका प्रचार।"

राहुल गांधी ने इसके बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी ट्वीट किया, , 'साहेब का कमाल देखो, राफेल का घोटाला देखो ,रुपए की टेढ़ी चाल देखो, तेल में उछाल देखो । मुंबई में पेट्रोल 90.75 रुपये और डीजल 79.23 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, 'दिल्ली में पेट्रोल 83.4 रुपये और डीजल 74.63 रुपये हो गया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के विंध्य इलाके में दो दिवसीय चुनावी दौरे के दूसरे और अंतिम दिन रीवा जिले के बैंकुण्ठपुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यूपीए सरकार के वक्त अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल थी। यह दाम अब घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।’’ 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। बढ़ी हुई कीमतों से किसकी जेबें भरी जा रही हैं।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पेट्रोल 50 रुपये में मिलता था, तब नरेन्द्र मोदी अक्सर अपने भाषणों में लोगों से इस बारे में सवाल पूछते थे, लेकिन अब तो लोगों को 50 रुपये में आधा लीटर पेट्रोल मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित को नजरअंदाज किया और देश के गिनती के उद्योगपतियों का लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए का रिण माफ कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर भी आरोप लगाया कि बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्जा चुकाये बगैर शराब कारोबारी विजय माल्या को देश से भागने में उन्होंने मदद की। लेकिन इस पर भी मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट) 

टॅग्स :राहुल गांधीराफेल सौदापेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे