राहुल गांधी स्वदेश लौटे, महाराष्ट्र-हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

By भाषा | Published: October 10, 2019 12:09 PM2019-10-10T12:09:06+5:302019-10-10T12:09:06+5:30

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा से स्वदेश लौट आए हैं और उनके आगामी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार करने की उम्मीद है

Rahul Gandhi come back to india, set to campaign in maharashtra, Haryana elections | राहुल गांधी स्वदेश लौटे, महाराष्ट्र-हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा से स्वदेश लौटे, करेंगे चुनाव प्रचार

Highlightsराहुल गांधी विदेश यात्रा से भारत वापस लौट आए हैंकरेंगे महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे।

भाजपा ने राहुल के विदेशी दौरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने यह नहीं बताया था कि राहुल कहां गए थे लेकिन पार्टी ने उनके दौरों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन में अंतर है और राजनीति में निजी जीवन का सम्मान किए जाने की जरूरत है।

कांग्रेस के भीतर भी दो राज्यों में चुनावों के दौरान राहुल के विदेश जाने को लेकर घमासान मचा हुआ था और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इस पर सार्वजनिक आपत्ति जताई थी।

दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।  इन दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी शिवसेना के साथ गठबंधन करके कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को मात देकर सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है, तो वहीं हरियाणा में भी बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर की सरकार की नजरें सत्ता में वापसी पर हैं।

Web Title: Rahul Gandhi come back to india, set to campaign in maharashtra, Haryana elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे