लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कल पार्टी कार्यसमिति की बुलाई बैठक, घोषणा पत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

By शीलेष शर्मा | Updated: March 24, 2019 17:22 IST

पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्य समिति कल ही पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान और उसके लिये तैयार की जा रही सामग्री को भी ज़ारी करने की रणनीति तैयार करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकल की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.अनेक राज्यों में कांग्रेस किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है लेकिन उन राज्यों के क्षेत्रीय दल चुनाव बाद कांग्रेस के लिये महत्वपूर्ण हो सकते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने  कल पार्टी की कार्य समिति की  बैठक बुलाई है ,इस बैठक में घोषणा पत्र तैयार करने वाली समित चुनावी घोषणा पत्र को अनुमोदन करने के लिये पेश कर सकती है तथा  चुनावी घोषणा पत्र ज़ारी करने की तारीख पर भी फ़ैसला  लेने को कहेगी। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्य समिति कल ही पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान और उसके लिये तैयार की जा रही सामग्री को भी ज़ारी करने की रणनीति तैयार करेगी। 

कल की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें ताज़ा राजनैतिक हालातों पर चर्चा के  साथ साथ भाजपा के खिलाफ़ चुनावी जंग को कैसे लड़ा जाये और पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान किन-किन मुद्दों को उठाया जाये इस पर भी चर्चा होगी। 

अनेक राज्यों में कांग्रेस किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है लेकिन उन राज्यों के क्षेत्रीय दल चुनाव बाद कांग्रेस के लिये महत्वपूर्ण हो सकते हैं अतः प्रचार के दौरान उन दलों के प्रति कांग्रेस का हमला कैसा हो इस पर भी विचार होगा।

दरअसल उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, आंध्र में टीडीपी जैसे दल हैं जिनसे कांग्रेस कोई चुनावी गठबंधन करने में सफल नहीं हो सकी लेकिन पार्टी मान कर चल रही है कि चुनाव परिणामों के बाद ऐसे सभी गैर एनडीए दल कांग्रेस के लिये महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है