लाइव न्यूज़ :

बिहार में 50 दिनों तक चलेगा भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम, 20 जिले में निकाली जाएगी यात्रा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2022 16:54 IST

Bharat Jodo Yatra: बिहार में भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की यात्रा होगी। बिहार में 50 दिनों का भारत जोड़ो यात्रा होगा और बोधगया में इस यात्रा का समापन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह और जयराम रमेश यात्रा को लेकर करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भक्त चरण दास ने साफ़ तौर पर कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने की संभावना कम है

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार में भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की यात्रा होगी। बिहार में 50 दिनों का भारत जोड़ो यात्रा होगा और बोधगया में इस यात्रा का समापन होगा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कल दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश भी पटना आ रहे हैं, जो यात्रा को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। 

भक्त चरण दास ने पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की उपस्थिति में तैयारी की जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के तहत भक्त चरण दास से जब राहुल गांधी के आने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हर जगह जा पाना संभव नहीं है। जहां-जहां राहुल गांधी नहीं जा पा रहे हैं, वहां और नेता शामिल हो रहे हैं। 

बिहार में वरिष्ठ नेता इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। भक्त चरण दास ने साफ़ तौर पर कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि रविवार को दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश की उपस्थिती में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी जिला को-ऑर्डिनेटर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर समेत सभी सांसद-पूर्व सांसद विधायक-पूर्व विधायक,पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष,संगठन के तमाम पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श करेंगे। 

बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस कोटे से नियुक्त दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। वहीं, बिहार में होने वाले कुढ़नी उपचुनाव पर भक्त चरण दास ने कहा कि भाजपा की सेंकड पार्टी एआईएमआईएम है। उससे कोई फर्क नही पड़ेगा। इस चुनाव में महागठबंधन मजबूती से लड़ेगा और हमारी जीत होगी। जब उनसे शराबबंदी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इन बातों में कोई दम नहीं है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राबिहारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ