लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को देना ही पड़ेगा जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2022 14:17 IST

रुपए की तेजी से गिरती कीमत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "देश निराशा की गर्त में डूबा है" ये आपके ही शब्द हैं ना, प्रधानमंत्री जी? उस वक्त आप जितना शोर मचाते थे, आज रुपए की कीमत तेजी से गिरती देखकर उतने ही 'मौन' हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में राहुल गांधी ने बढ़ते टैक्स और कोई नौकरी होने को लेकर भी सरकार पर हमला बोला था।राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जीएसटी और देश में बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर तंज कसा।

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय' है। उन्होंने ये भी कहा कि जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जीएसटी और देश में बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "रुपया पहुंचा 80 पार, गैस वाला मांगे रुपए हजार, जून में 1.3 करोड़ बेरोजगार, अनाज पर भी जीएसटी का भार। जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा। संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय' है, प्रधानमंत्री जी।" बता दें कि इससे पहले गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

उन्होंने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा था, "सवाल मत पूछो, आवाज मत उठाओ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन मत करो, नए भारत में हक मांगने पर होगी गिरफ्तारी। युवाओं को बेरोजगार बना कर, करोड़ों परिवारों की आस तोड़ कर, देश का भविष्य उजाड़ रही है ये तानाशाह सरकार।" यही नहीं, राहुल गांधी ने बढ़ते टैक्स और कोई नौकरी होने को लेकर भी सरकार पर हमला बोला था। 

टॅग्स :राहुल गांधीजीएसटीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए