लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर किया हमला, कहा- उनकी विचारधारा ने मणिपुर को जलाया

By रुस्तम राणा | Updated: July 27, 2023 15:30 IST

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इंडियन यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित कियाइस मौके पर उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं हैविपक्षी गठबंधन के नाम को लेकर उन्होंने कहा, जैसे ही हमने यह नाम चुना, नरेंद्र मोदी जी ने 'इंडिया' को गाली देना शुरू कर दिया

नई दिल्ली: मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार को घेर रही है। इस बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर राज्य में हुई हिंसा के लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है। जहां कांग्रेस की विचारधारा- संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है। वहीं आरएसएस-बीजेपी चाहती है कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इंडियन यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, आपके दिल में देशप्रेम है। जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है। आप उदास हो जाते हैं। मगर बीजेपी आरएसएस के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांटने का काम कर रहे हैं।

विपक्षी दलों के संयुक्त गठबंधन के नाम लेकर कांग्रेस नेता कहा, विपक्षी गठबंधन ने एक नाम इंडिया चुना। यह नाम हमारे दिल से निकला था। जैसे ही हमने यह नाम चुना, नरेंद्र मोदी जी ने 'इंडिया' को गाली देना शुरू कर दिया। मोदी जी को इतना घमंड है कि उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि वो पवित्र शब्द इंडिया को गाली दे रहे हैं।

युवा कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के नारे को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में एक नारा सामने आया- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। जहां भी ये (भाजपा) नफरत फैलाएं, आप जाकर वहां मोहब्बत की दुकान खोलिए।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPआरएसएसमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप