लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने हेल्थ एक्सपर्ट से पूछा- क्या गर्मी से कोरोना वायरस हो जाएगा खत्म? मिला ये जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2020 12:27 IST

जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुखातिब होते हुए बताया कि कोरोना वायरस की रफ्तार पर मौसम का फर्क पड़ता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि कोरोना वायरस को गर्मी का मौसम पूरी तरह से खत्म कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेसर झा ने कहा कि कई तरह के सबूत हैं कि मौसम से कोरोना वायरस की रफ्तार पर फर्क पड़ता है।राहुल गांधी ने प्रोफेसर झा के साथ कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के सवाल-जवाब किए।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के तरीकों को लेकर बुधवार को जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा से बातचीत की। इस दौरान प्रोफेसर झा ने गांधी के उस सवाल का जवाब दिया जिसमें उसने पूछा गया था कि क्या गर्मी में कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा? इसके जवाब में प्रोफेसर झा ने बताया कि कई सबूत ऐसे हैं, जिनके अनुसार कोरोना वायरस की रफ्तार पर मौसम का फर्क पड़ता है। हालांकि, ये भी नहीं कहा जा सकता कि गर्मी का मौसम पूरी तरह से कोरोना वायरस को खत्म कर देगा।

गांधी से बातचीत के दौरान प्रोफेसर झा ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन पर अभी भी शोध चल रहे हैं। कुछ दवा ऐसी हैं, जोकि कही न कही मदद कर रही हैं, मगर उन दवाओं पर पूरी तरह से निर्भर नहीं हुआ जा सकता है। मालूम हो, राहुल गांधी ने कोविड-19 संकट से निपटने के तरीकों को लेकर अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों से चर्चा की श्रृंखला में जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेके से बातचीत की। ये बातचीत राहुल गांधी की 'कोविड संकट' श्रृंखला की तीसरी कड़ी का आधार है। पिछली श्रृंखला में राहुल गांधी ने दुनिया के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से बातचीत की थी।

इस श्रृंखला के तहत राहुल गांधी ने प्रोफेसर झा के साथ कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के सवाल-जवाब किए। इस दौरान गांधी ने प्रोफेसर झा से पूछा कि कोरोना की वैक्सीन कब तक में आएगी? गांधी के इस सवाल पर प्रो. आशीष झा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगले साल तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आ जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि चीन सहित तीन देश कोरोना वैक्सीन पर तेजी से काम कर रहे हैं। भारत भी इसपर काम कर रहा है। ऐसे में ये पता नहीं कि कौन सी वैक्सीन पहले आएगी, लेकिन अगले साल तक मुझे भरोसा है कि कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीकांग्रेससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल