लाइव न्यूज़ :

सूरत की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, ‘सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है’ से जुड़ा है मामला

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2019 11:25 IST

कर्नाटक के कोलर में एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को कथित रूप से कहा था, 'नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी... इन सब का मोदी उप नाम कैसे हो सकता है? सभी चोरों का नाम मोदी ही कैसे होता है?' 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में खुद का बचाव करने के लिए आज गुजरात की एक अदालत में पेश होना है। वह कोर्ट में पेश होने के लिए सूरत पहुंच गए हैं और सूरत कोर्ट में पेश होंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में खुद का बचाव करने के लिए आज गुजरात की एक अदालत में पेश हुए। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि सभी चोरों का मोदी नाम क्यों होता है। इसी को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया गया था।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी एच कपाड़िया ने मई में गांधी को समन जारी किया था। अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पुरनेश मोदी की भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत को स्वीकार कर लिया था।  यह धारा आपराधिक मानहानि के मामले से संबंधित है। जुलाई में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने गांधी को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी थी और मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की गई थी। 

बता दें कि कर्नाटक के कोलर में एक चुनावी सभा में गांधी ने 13 अप्रैल को कथित रूप से कहा था, 'नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी... इन सब का मोदी उप नाम कैसे हो सकता है? सभी चोरों का नाम मोदी ही कैसे होता है?' 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'