लाइव न्यूज़ :

मोदी सरनेम टिप्पणी मामला: राहुल गांधी सूरत कोर्ट पहुंचे, मानहानि मामले में आज आ सकता है फैसला

By आजाद खान | Updated: March 23, 2023 11:02 IST

साल 2019 में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था और उन पर मानहानि का मामला भी दर्ज हुआ था। इसी मामले में आज फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की आज सूरत की एक कोर्ट में पेशी है। मोदी सरनेम पर टिप्पणी देने के एक मामले में आज यहां के कोर्ट में पेशी है। ऐसे में इस मामले में आज फैसला भी आ सकता है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत पहुंच गए हैं। वह आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से सूरत के लिए निकले थे। सूरत में उन पर 2019 में मोदी सरनेम को लेकर एक आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज है। ऐसे में इस मामले में आज कोर्ट फैसला सुना सकता है। 

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि 13 अप्रैल 2019 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। राहुल गांधी ने कहा था कि "नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है?" यही नहीं उन्होंने आगे यह भी कहा था कि "सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?"

ऐसे में राहुल के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे लेकर केस भी दर्ज हुआ था। कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने इनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया था। मामले में शिकायत करते हुए भाजपा नेता ने कहा था कि राहुल ने अपनी चुनावी रैली में पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से बदनाम किया है। 

मामले में अब तक क्या हुआ है

वहीं इस केस में राहुल गांधी पिछली बार 2021 में सूरत आए थे और अपना बयान भी दर्ज किया था। ऐसे में राहुल गांधी के वकील किरीट पनवाला की अगर माने तो कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए अंतिम तारीख 23 मार्च रखी थी। उनके अनुसार, दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद इस मामले में आज फैसला आ सकता है। 

उधर इस मामले में बोलते हुए कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने बताया है कि कांग्रेस नेता सूरत पहुंचने के बाद वे सीधा कोर्ट जाएंगे और इस केस में अदालत के सामने पेश होंगे। इस पर बोलते हुए गुजरात में कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा है कि राहुल गांधी ने यह साफ किया है कि जो भी कोर्ट फैसला करेगा, हम उसका सम्मान करेंगे। 

 

टॅग्स :राहुल गांधीकोर्टBJPनरेंद्र मोदीSurat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह