लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पहली बार बनाई CWC, टीम से दिग्विजय, शिंदे, सीपी जोशी सहित 51 नेता बाहर

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 17, 2018 23:07 IST

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमिटी का ऐलान किया है। 22 जुलाई को कमिटी की पहली बैठक होगी। इस बैठक में नए सदस्यों की भूमिकाएं तय की जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: देश में विपक्षी दल की भूमिका निभाने वाला ऑल इंडिया कांग्रेस ने पार्टी की सर्वोच्च इकाई कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्यों का ऐलान कर दिया है। इस कमिटी में 51 लोगों को जगह दी गई है। वहीं इस कमिटी से कई लोगों को बाहर का भी रास्त दिखाया गया है। 

कांग्रेस वर्किंग कमिटी से  जर्नादन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सुशील कुमार शिंदे, मोहन प्रकाश और सीपी जोशी जैसे बड़े नेताओं को शामिल नहीं किया गया है।  कुल मिलाकर 51 नेताओं को जगह नहीं मिली है। 

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमिटी का ऐलान किया है। 22 जुलाई को कमिटी की पहली बैठक होगी। इस बैठक में नए सदस्यों की भूमिकाएं तय की जाएगी। कांग्रेस वर्किंग कमिटी में युवा चेहरों को जगह दी गई है। इस कमिटी में 23 सदस्य, 18 स्थाई आमंत्रित और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

स्वामी अग्निवेश ने भीड़ द्वारा हमले के बाद सरकार की मंशा पर उठाया सवाल, पूछा- ये हमला प्रायोजित तो नहीं था?

CWC में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोहरा, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, ऐके एंटनी, अहमद पटेल और अंबिका सोनी समेत कई सीनियर कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस कार्य समितिकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos