लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप- रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्टाचार में राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल

By विकास कुमार | Updated: March 13, 2019 14:34 IST

स्मृति ईरानी ने पारिवारिक भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कहा कि 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है. लेकिन पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कहा, एच एल पाहवा के यहां हुई रेड में चौकाने वाली बात ये है कि उनके पास जमीन की खरीद फरोख्त के लिए पैसे नहीं थे.स्मृति ईरानी ने एक समाचार सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी होने का दावा किया है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा के साथ भ्रष्टाचार में राहुल गांधी के भी शामिल होने के दस्तावेज मिले हैं. स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि राहुल गांधी और संजय भंडारी के बीच भी व्यापारिक रिश्ते हैं. संजय भंडारी आर्म्स डीलर हैं और रॉबर्ट वाड्रा से इनके संबंधों की चर्चा हाल के दिनों में बीजेपी के द्वारा कई बार किया गया है. 

स्मृति ईरानी ने कहा कि 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है. पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है. स्मृति ईरानी ने एक समाचार सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी होने का दावा किया है. 

 

स्मृति ईरानी ने कहा, 'एच एल पाहवा के यहां हुई रेड में चौकाने वाली बात ये है कि उनके पास जमीन की खरीद फरोख्त के लिए पैसे नहीं थे. राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा के लिए जमीन खरीदने के लिए सी सी थंपी ने 50 करोड़ से ज्यादा रुपये दिये थे.' 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग और जमीन घोटाले से जुड़ी जांच पर जवाब देते हुए कहा है कि कानून केवल चुनिंदा लोगों पर नहीं बल्कि हर किसी पर लागू होनी चाहिए.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्रास्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया