लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' के लिए डीआरडीओ को दी बधाई, पीएम मोदी पर कसा तंज

By विकास कुमार | Updated: March 27, 2019 15:47 IST

यह तकनीक दुनिया में केवल तीन देशों के पास है जिसमें अमेरिका, रूस और चीन है. इस तकनीक के आने से भारत अंतरिक्ष में किसी भी देश के स्पाई सैटलाइट को मार गिराने की क्षमता हासिल की है.

Open in App

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है. राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी दी है कि डीआरडीओ ने अंतरिक्ष में लाइव सैटलाइट को मार गिराने का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है. 

यह तकनीक दुनिया में केवल तीन देशों के पास है जिसमें अमेरिका, रूस और चीन है. इस तकनीक के आने से भारत अंतरिक्ष में किसी भी देश के स्पाई सैटलाइट को मार गिराने की क्षमता हासिल की है. 

 

पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने इसके लिए डीआरडीओ को बधाई देने के साथ पीएम मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को वर्ल्ड थिएटर डे की शुभकामनाएं देता हूँ. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के करीबी अहमद पटेल ने डीआरडीओ को बधाई देते हुए मिशन शक्ति को यूपीए सरकार के द्वारा शुरू किया गया इनिशिएटिव बताया है. 

 

देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यूपीए सरकार ने 2012 में मिशन शक्ति के प्रशिक्षण को टाल दिया था और मोदी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया. 

 

अरुण जेटली ने आगे कहा कि ये बहुत समय पहले से हमारे वैज्ञानिकों की इच्छा थी और उनका कहना था कि हमारे पास ये क्षमता है लेकिन उस समय की सरकार हमे ये करने की अनुमति नहीं देती थी.

टॅग्स :डीआरडीओनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर