लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर सरकार पर फिर साधा निशाना

By भाषा | Updated: March 14, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन एवं गैस की बढ़ती कीमत और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की कथित बिक्री को लेकर रविवार को केंद्र सरकार की आलोचना की।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट... नंबर एक, गैस-डीजल-पेट्रोल पर भारी कर की वसूली। नंबर दो, मित्रों को पीएसयू-पीएसबी बेचकर जनता से उसकी हिस्सेदारी, रोजगार एवं सुविधाएं छीनना।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा।’’

गांधी और उनकी पार्टी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगातार आलोचना कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर लगाकर 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की है।

कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित की और इस मामले पर चर्चा की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस