लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली के हिंसाग्रस्‍त इलाकों का राहुल गांधी ने लिया जायजा, कहा-हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन हैं

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2020 20:57 IST

दिल्‍ली के हिंसाग्रस्‍त इलाकों में पहुंचे राहुल गांधी: राहुल गांधी ने अपील करते हुए कहा कि सबको मिलकर प्यार से यहां काम करना पड़ेगा। हिंदुस्तान को जोड़कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। दुनिया में जो छवि भारत की है, उसको ठेस पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यहां राहुल गांधी लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि इस हिंसा से लोगों और भारत माता का कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि देश की साख को नुकसान पहुंचा है। हिंसा प्रभावित इलाके बृजपुरी का दौरा करने के बाद गांधी ने कहा, ‘‘यह देखना दुखद है कि नफरत क्या कर सकती है। प्रेम ताकत होती है और नफरत कमजोरी होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत नफरत से आगे नहीं बढ़ सकता। यह हमारा रास्ता नहीं है।’’ बृजपुरी इलाके में ‘अरुण मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल’’ के दौरे के बाद कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ये जो स्कूल है, हिंदुस्तान का भविष्य है। नफरत और हिंसा ने इसे खत्म किया है, जलाया है। इससे किसी का फायदा नहीं हुआ है। हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये जो हो रहा है, हिंदुस्तान को जो बांटा जा रहा है, जलाया जा रहा है, इससे हिंदुस्तान का, भारत माता का कोई फायदा नहीं है। दुख का समय है, सबको मिलकर यहां प्यार से काम करना पड़ेगा, हिंदुस्तान को जोड़कर ही आगे ले जाया जा सकता है।’’ एक अन्य प्रश्न के उत्तर में गांधी ने कहा, ‘‘जब हिंदुस्तान में हिंसा होती है, जब देश की राजधानी में हिंसा होती है तो हिंदुस्तान की जो दुनिया में साख है, उस पर चोट पहंचती है। जो हिंदुस्तान की ताकत थी-भाईचारा, एकता, प्यार, उसको यहां जलाया गया है, नष्ट किया गया है।’’

गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के शिष्टमंडल ने पहले बृजपुरी इलाके के अरूण मॉडर्न सीनियर सेंकेंडरी स्कूल का दौरा किया जिसमें पिछले दिनों भड़की हिंसा के दौरान आग लगा दी गई थी। इसके बाद गांधी और कांग्रेस नेता निकट की एक मस्जिद भी गए जिसे हिंसा के दौरान निशाना बनाया गया था।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान एक स्थानीय महिला विरोध करती नजर आई । इस प्रतिनिधिमंडल में गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, कुमारी शैलजा और मुकुल वासनिक, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद के. सुरेश और गौरव गोगोई तथा कुछ अन्य नेता शामिल थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पिछले दिनों भड़की हिंसा में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Rahul Gandhi along with other Congress leaders arrives in Brijpuri in Northeast Delhi which had witnessed violence. #Delhiviolencepic.twitter.com/zynFnx1tpG

— ANI (@ANI) March 4, 2020

 

हिंसा के दौरान भीड़ ने इस स्कूल में आग लगा दी थी। इस प्रतिनिधिमंडल के अलावा कांग्रेस सांसदों का एक अन्य प्रतिनिधिमंडल भी हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंच रहा है। इनमें अब्दुल खालिक, गुरजीत औजला, बेन्नी बेनन, हिबी ईडेन तथा कई अन्य सांसद शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पिछले दिनों भड़की हिंसा में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसदिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष