लाइव न्यूज़ :

राहुल ने तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:46 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिन की शुरुआत अवनि लेखरा के स्वर्ण जीतने की शानदार खबर सुनने के साथ हुई। बहुत बहुत बधाई। एक और बेटी ने भारत को गौरवान्वित किया।’’ भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले सुमित अंतिल को बधाई देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सुमित अंतिल, आपको स्वर्ण के लिए बधाई। राष्ट्र आपके अद्भुत साहस और समर्पण के लिए आपकी सराहना करता है।’’ राहुल गांधी ने पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट योगेश कथूनिया, देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को भी बधाई दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अवनि लेखरा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ शानदार प्रदर्शन अवनि लेखरा जी। स्वर्ण पदक के लिए आपको ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। पूरे देश के लिए यह गौरव का क्षण है। जय हिंद।’’ उन्होंने सुमित को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सुमित अंतिल जी को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है। आपकी मेहनत व लगन को नमन। जय हिंद।’’ अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने सोमवार को यहां पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में विश्व रिकार्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। योगेश कथूनिया ने पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के एफ 56 वर्ग में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। स्टार पैरा एथलीट और दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने पैरालंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसमें सुंदर सिंह गुर्जर ने भी कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप