राजद नेता रघुवंश प्रसाद बोले- तेजस्वी के बारे में कोई पता नहीं, हो सकता है वर्ल्ड कप देखने गए हों!
By आदित्य द्विवेदी | Published: June 19, 2019 01:13 PM2019-06-19T13:13:54+5:302019-06-19T13:13:54+5:30
तेजस्वी के बारे में पूछने पर रघुवंश प्रसाद ने कहा, 'मुझे सही अंदाजा नहीं है कि वो कहां है। हो सकता है कि वो वर्ल्ड कप देखने गए हैं। मैं पूरे दावे से कुछ नहीं कह सकता।'
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। लोकसभा चुनाव में राजद की करारी शिकस्त के बाद तेजस्वी यादव की सार्वजनिक उपस्थिति बेहद कम देखी गई है। तेजस्वी के बारे में पूछने पर रघुवंश प्रसाद ने कहा, 'मुझे सही अंदाजा नहीं है कि वो कहां है। हो सकता है कि वो वर्ल्ड कप देखने गए हैं। मैं पूरे दावे से कुछ नहीं कह सकता।'
मीडिया सहित बिहार के लोगों के मन भी ये सवाल बना हुआ है कि तेजस्वी कहां गायब हैं? तेजस्वी यादव के इस अज्ञातवास पर न सिर्फ उनके राजनीतिक विरोधी हमलावर हैं बल्कि सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी तंज कस रहे हैं। जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा में शून्य मिलने से तेजस्वी यादव सदमे में हैं।
Raghuvansh Prasad Singh,RJD on Tejashwi Yadav: I don't know exactly where is he, maybe he has gone to watch the World Cup, I am not sure about it. pic.twitter.com/nnTtsFnFLN
— ANI (@ANI) June 19, 2019
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं। 29 वर्षीय तेजस्वी लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के उत्तराधिकारी भी हैं। 23 मई को लोकसभा नतीजे आने के बाद उन्होंने अब तक सिर्फ नौ ट्वीट किए हैं।
उन्होंने आखिरी ट्वीट 11 जून को लालू यादव के जन्मदिन पर किया था। इस बीच उन्होंने जगह मोहन रेड्डी को सीएम बनने पर और देशवासियों को ईद की बधाई दी। हालांकि बिहार में बच्चों की मौतों पर मचे कोहराम पर वो चुप्पी साधे हुए हैं।