लाइव न्यूज़ :

राघोपुर विधानसभा क्षेत्रः उपमुख्यमंत्री और विधायक तेजस्वी यादव का विरोध, नाराज लोगों ने जलाया पुतला, जानें कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2022 17:44 IST

Raghopur Assembly Constituency: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोगों ने उनका पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का रास्ता बंद कर देने से नाराज लोगों ने पुतला फूंका।लोगों ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का रास्ता बंद कर दिया। मुख्य सड़क से दलित बस्ती आने का रास्ता गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा बंद कर दिया गया है।

पटनाः बिहार में एकओर जहां उपचुनाव परिणाम को लेकर खुशी और गम का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोगों ने उनका पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि मलिकपुर पंचायत में ग्रामीणों द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का रास्ता बंद कर देने से नाराज लोगों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।

गांव के ही कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का रास्ता बंद कर दिया। नाराज लोगों ने तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी स्थानीय हरेंद्र दास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम लोगों का मुख्य सड़क से दलित बस्ती आने का रास्ता गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा बंद कर दिया गया है।

एक आदमी के आने जाने का रास्ता छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क से दलित बस्ती को जोड़ने के लिए डीएम से लेकर सीएम तक आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा हम लोगों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहारपटनाराघोपुरतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"