आप विधायक राघव चड्ढा होंगे दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष, संजीव झा और प्रकाश जारवाल हो सकते हैं सदस्य

By भाषा | Published: February 27, 2020 05:53 PM2020-02-27T17:53:58+5:302020-02-27T17:53:58+5:30

राघव चड्ढा राजेंद्र नगर से विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द एक आदेश जारी किया जाएगा। बुराड़ी से विधायक संजीव झा और देवली से विधायक प्रकाश जारवाल को डीजेबी में सदस्य के तौर पर नियुक्त किए जाने की संभावना है।

Raghav Chadha likely to be Delhi Jal Board vice-chairman | आप विधायक राघव चड्ढा होंगे दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष, संजीव झा और प्रकाश जारवाल हो सकते हैं सदस्य

आम आदमी पार्टी के विधायक बने राघव चड्ढा को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

Highlightsशहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पहली बार आम आदमी पार्टी के विधायक बने राघव चड्ढा को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चड्ढा राजेंद्र नगर से विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द एक आदेश जारी किया जाएगा। बुराड़ी से विधायक संजीव झा और देवली से विधायक प्रकाश जारवाल को डीजेबी में सदस्य के तौर पर नियुक्त किए जाने की संभावना है। शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 

प्रदूषण से निपटने के लिए तीन स्तरीय योजना बनाएगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार त्रैमासिक, वार्षिक और पांच वर्षों में तीन-स्तरीय कार्य योजना तैयार करेगी। राय ने विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की जिसमें प्रदूषण के रोकथाम संबंधी कई सुझावों पर चर्चा हुई।

विशेषज्ञों ने सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की पर कोई बाहरी निर्माण कार्य नहीं किए जाने के लिए एजेंसियों को एक निर्देश जारी करने का सुझाव दिया गया। मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण को रोकथाम के लिए अंतर-राज्य कार्रवाई समिति होनी चाहिए। राय ने कहा कि ये सभी सुझाव अगले सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे जाएंगे और अंतिम कार्य योजना तैयार की जाएगी।

Web Title: Raghav Chadha likely to be Delhi Jal Board vice-chairman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे