लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का राफेल सौदा मामले पर केंद्र सरकार पर हमला, कहा- 10% रक्षा बजट को ‘जेब में डाल लिया गया’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 21:53 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर आज एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Open in App

नई दिल्ली( 16 मार्च): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर आज एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमान की कीमत के जरिए देश के 10 प्रतिशत रक्षा बजट को जेब में डाल लिया गया।  उन्होंने ट्वीट करके सरकार पर हमला बोला है। फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट की वार्षिक रिपोर्ट के जरिये इन विमानों की तुलनात्मक कीमत बताते हुए उन्होंने ट्वीट किया है।

इतना ही नहीं राहुल ने अपने ट्वीट में पहले राफेल की कीमतों पर सवाल उठाया और फिर उसी ट्वीट में उन्होंने देश की  सेना  आधुनिकीकरण के लिए पैसे मांग रही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि डसाल्ट द्वारा जारी रिपोर्ट में सरकार के झूठ का खुलासा हुआ है. जहां राफेल विमान कतर को 1319 करोड़ में बेचा है तो वहीं भारत को यह मोदी सरकार में एक विमान के लिए 1670 करोड़ चुकाने पड़ रहे हैं।

 यह विमान मनमोहन सरकार के समय 570 करोड़ का मिल रहा था।राहुल गांधी ने कहा, प्रति विमान 1100 करोड़ रुपये या 36,000 करोड़ रूपये (36 विमानों की कीमत) यानी हमारे रक्षा बजट का 10 प्रतिशत जेब में। इस बीच हमारी सेना धन के लिए सरकार से गुहार लगा रही है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ डसाल्ट की वार्षिक रिपोर्ट 2016 भी टैग की है। दरअसल कांग्रेस पार्टी काफी समय से राफेल डील को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है, विमान की कीमत के मुद्दे पर उससे जवाब मांग रही है।

 

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया