लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बोले राहुल-रक्षा मंत्री से बिना पूछे PM मोदी ने अनिल अंबानी को दिया राफेल का कांट्रैक्ट

By स्वाति सिंह | Updated: September 20, 2018 16:52 IST

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक आप अपने फोन के पीछे लिखा हो 'मेड इन राजस्थान', 'मेड इन डूंगरपुर'।

Open in App

जयपुर, 20 सितंबर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीराजस्थान पहुंचे हैं। गुरुवार को राहुल ने डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक आप अपने फोन के पीछे लिखा हो 'मेड इन राजस्थान', 'मेड इन डूंगरपुर'। पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य की सीएम वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोला। 

राहुल ने कहा 'बीजेपी सरकार गौरव यात्रा के लिए जनता की जेब से पैसा निकल रही है। उन्होंने कहा 'मैं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को चुनावों में देखना चाहता हूं क्योंकि भारत में उनके बिना कुछ नहीं हो सकता है।'

यहां भी राहुल गांधी विजय माल्या के बहाने केंद सरकार को घेरा। उन्होंने कहा 'जब विजय माल्या 9000 करोड़ रुपये की चोरी करके भागता है तो वह संसद भवन में देश के वित्त मंत्री से मिलकर जाता है। यह मैं नहीं कह रहा, ऐसा अरुण जेटली जी ने कहा है कि माल्या उनसे मिलकर गया और यह भी बताया कि वह लंदन जा रहा है।' 

राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा 'हम मन की बात नहीं करते। हम आम आदमी की बातों में यकीन रखते हैं। 

राफेल सौदे के मामले में राहुल ने कहा '126 हवाई जहाज खरीदने के लिए यूपीए सरकार ने 526 करोड़ रुपये में एक हवाई जहाज खरीदना तय किया था। लेकिन पीएम मोदी ने नए कांट्रैक्ट में इसका रेट 1600 करोड़ रुपये रखा।

राहुल ने कहा 'अनिल अंबानी ने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया, लेकिन मोदी जी रक्षा मंत्री से पूछे बिना यह कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को दे दिया। 

यहां राहुल के साथ उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया था। 

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगस्त में जयपुर में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के बाद राहुल की यह पहली चुनावी सभा होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्थानकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह