लाइव न्यूज़ :

राफेल मामला: सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में राहुल गांधी को भेजा नोटिस, सोमवार से पहले देना होगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2019 12:17 IST

मीनाक्षी लेखी का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत टिप्पणियों को शीर्ष अदालत के मुंह में डाला है और गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब राहुल गांधी पर राफेल मामले में कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से लोगों के सामने पेश करने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर अवमानना के एक मामले में उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। कोर्ट ने राफेल केस से जुड़े इस मामले में राहुल गांधी को अगले सोमवार से पहले जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 22 अप्रैल को होगी।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा, 'हम यह स्पष्ट करते हैं कि राहुल गांधी ने इस अदालत का नाम ले कर राफेल सौदे के बारे में मीडिया व जनता में जो कुछ कहा, उसे गलत तरीके से पेश किया। हम यह स्पष्ट करते हैं कि राफेल मामले में दस्तावेजों को स्वीकार करने के लिए उनकी वैधता पर सुनवाई करते हुए इस तरह की टिप्पणियां करने का मौका कभी नहीं आया।'

यह मामला दरअसल बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर किया गया था। लेखी ने अपनी याचिका में कहा है कि राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राहुल ने हाल में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो कोर्ट की अवमानना है।

याचिका में राहुल पर सुप्रीम कोर्ट के बयान को गलत तरह से पेश करने का आरोप है। लेखी का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत टिप्पणियों को शीर्ष अदालत के मुंह में डाला है और इस तरह उन्होंने गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया है।

मीनाक्षी लेखी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कथित रूप से टिप्पणी की, 'अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि चौकीदार चोर है।' 

राहुल गांधी ने अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया था। राहुल गांधी का अमेठी सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी से मुकाबला है। गांधी ने प्रधानमंत्री के हाल ही में दिये गये इंटरव्यू का भी जिक्र किया, जिसमें मोदी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में उनकी सरकार को क्लीन चिट दी है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीसुप्रीम कोर्टराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप