लाइव न्यूज़ :

कतर के दूत ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी से अफगानिस्तान पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त कतर के दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई।

आतंकवाद विरोधी और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता के लिए कतर के विदेश मंत्री के विशेष दूत अल-कहतानी भारत के दौरे पर हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘अल-कहतानी ने संयुक्त सचिव (पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान) जे पी सिंह से मुलाकात की और अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति और अफगान शांति प्रक्रिया में हालिया घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

कतर की राजधानी दोहा अंतर-अफगान शांति वार्ता का स्थल रही है। खाड़ी देश अफगान शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहा है।

दूत ने विदेश मंत्रालय में सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग) संजय भट्टाचार्य से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

कतर के दूत शनिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'