लाइव न्यूज़ :

पंजाबः अमरिंदर सिंह के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, सुखबीर बादल हिरासत में, कोरोना नियमों की जमकर हुई अनदेखी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 15:23 IST

कोरोना वैक्सीन की खरीद में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल ने कोरोना वैक्सीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। अकाली कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया गया।

कोरोना वैक्सीन की खरीद में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह बालू को पद से हटाने की मांग की। इसकी अगुवाई कर रहे सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शन में अकाली दल के साथ हाल ही में गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख जसबीर सिंह गांधी ने भी भाग लिया। 

पंजाब में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मोहाली के सिस्वां में स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउसके बाहर बड़ी संख्या में अकाली दल और बसपा कार्यकर्ता जुटे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी। 

वैक्सीन को लेकर मचा घमासान

कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर वैक्सीन घोटाले का आरोप लगाया गया था। जिसमें सामने आया था कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन दे दी थी। पंजाब में सरकारी कोटे से कोवैक्सीन को खरीदकर अधिक कीमत में निजी अस्पतालों को बेचा जा रहा था। पंजाब सरकार ने कोवैक्सीन की प्रति खुराक को 400 रुपए में खरीदा था और उसे 1,060 रुपए प्रति खुराक के हिसाब से निजी अस्पतालों को बेचा था। विपक्ष के हमले के बाद सरकार ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन देने का आदेश वापस ले लिया गया। 

पंजाब में 2022 में होने हैं विधानसभा चुनाव

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है। कभी भाजपा के साथ रहे अकाली दल ने इस बार बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। पिछला चुनाव अकाली दल ने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि चुनाव में दोनों पार्टियों को हार का मुंह देखना पड़ा था और कांग्रेस राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी। 

टॅग्स :पंजाबपंजाब विधानसभा चुनावशिरोमणि अकाली दलकांग्रेसअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत