पंजाब मतगणनाः AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा, रुझानों में आप को बहुमत पर बोले हरियाणा के मंत्री
By अनिल शर्मा | Published: March 10, 2022 03:25 PM2022-03-10T15:25:47+5:302022-03-10T15:31:04+5:30
अनिल विज ने कहा, 4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है।
चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की बहुमत वाले रुझानों को देखते हुए सभी पार्टियां हैरान हैं। रुझानों के मुताबिक पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी सरकार बनाती दिख रही है। आप को राज्य में बहुमत को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी 4 राज्यों में भाजपा के पक्ष में नतीजें सिर्फ पंजाब में आप आगे हैं। इसका मतलब है कि आप ने दिल्ली के गली-गली में शराब बांटे और पंजाब के लोगों ने उसको सराहा।
अनिल विज ने कहा, 4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का कारोबार बहुत ज़्यादा है।
4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेचा है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का कारोबार बहुत ज़्यादा है: अनिल विज, हरियाणा मंत्री pic.twitter.com/of0Ti01og6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
वहीं रुझानों में पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक ने पंजाब की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज देश को आगे बढ़ने से ये सभी पार्टियां रोकना चाहती है। ये सभी आम आदमी के खिलाफ हो गए थे। ये कहते थे चाहे जो भी पार्टी आ जाए, आप नहीं आनी चाहिए। और सारे मिलकर बोले केजरीवाल आतंकवादी है। आज नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी है। केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है।
दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि केजरीवाल सच्चा देशभक्त है। जनता ने नतीजा सुना दिया है। हम संकल्प लेते हैं कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई किसी से नफरत नहीं करेगा। ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भी भूखा नहीं सोएगा। आज आजादी के 75 साल बाद भी मेडिकल की शिक्षा के लिए यूक्रेन जानी पड़ रही है। हम ऐसा भारत बनाएंगे कि लोगों को यूक्रेन जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि बाहर के लोग यहां आएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि सारी महिलाएं और युवा, किसान, मजदूर, उद्योगपति सारे लोग आम आदमी पार्टी जॉइन करें। दिल्ली सीएम ने कहा कि आपको पता है कि चरणजीत सिंह चन्नी को किसने हराया? भदौर से लाभ सिंह ओगेके ने, जो मोबाईल रिपेयरिं की दुकान में नौकरी करता है। उनकी माता जी एक स्कूल के अंदर सफाई का काम करती हैं। उनके पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। सिद्धू को किसने हराया हमारी महिला वालेंटिएरने। मजीठिया और सिद्धू को भी महिला वालेंटियर ने हरा दिया।