लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पाकिस्तान से सटे इन जिलों में आतंकी हमले की आशंका, 5000 पुलिसवाले जांच अभियान में तैनात

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 10:30 IST

खुफिया जानकारियों के तहत पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की सीमा से सटे दो जिलों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान शुरू किया है। खबर यह भी है कि प्रशासन ने इन इलाकों में सभी अस्पतालों से कम से कम आठ बिस्तर आपात स्थिति के लिए खाली रखने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने खुफिया एजेंसियों से मिले संभावित आतंकी हमले के इनपुट के तहत पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों पठानकोट और गुरदासपुर में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया है। अतिरिक्त पुलिस निदेशक (कानून और व्यवस्था) ईश्वर सिंह, एडीजीपी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और कमांडो) राकेश चंद्रा की अगुवाई में जांच अभियान चल रहा है, जोकि तीन दिन तक चलेगा। 

पंजाब पुलिस ने खुफिया एजेंसियों से मिले संभावित आतंकी हमले के इनपुट के तहत पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों पठानकोट और गुरदासपुर में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों की तैनाती जांच अभियान के लिए की गई है। अतिरिक्त पुलिस निदेशक (कानून और व्यवस्था) ईश्वर सिंह, एडीजीपी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और कमांडो) राकेश चंद्रा की अगुवाई में जांच अभियान चल रहा है, जोकि तीन दिन तक चलेगा। 

जालंधर में पंजाब पुलिस महानिदेशक गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक के दौरान बड़े स्तर के इस जांच अभियान का फैसला लिया गया। बैठक में वायुसेना, सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था। 

बता दें कि करीब महीनेभर पहले सीमावर्ती इलाको में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार गिराए गए थे। हथियारों में असॉल्ट रायफल और ग्रेनेड भी शामिल थे। आशंका है कि पाकिस्तान समर्थिक खालिस्तानी आतंकी संगठन पंजाब में आतंकवादी हमले कर सकता है। 

पिछले महीने सुरक्षाबलों ने आठ ड्रोन गतिविधियों की पुष्टि की थी, जिनके द्वारा कुल 80 कुलग्राम भार के हथियार भारतीय इलाके में गिराए गए थे। 

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि जांच अभियान का पहला उद्देश्य यही है कि लोगों में एक संदेश जाए कि सबकुछ ठीक है। उन्होंने मीडिया को बताया कि हम इस अभियान को अन्य जिलों में भी चलाएंगे। 

पठानकोट के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ भूपिंदर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला के सभी अस्पतालों से कम से कम आठ बेड को आपात स्थिति के लिए तैयार रखने के लिए कहा है।  

पिछले महीने खुफिया ब्यूरो ने अलर्ट दिया था कि इन जिलो में जैश और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी बामयाल सेक्टर से पंजाब में घुसपैठ कर सकते हैं। जिसे देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

टॅग्स :पंजाबपंजाब समाचारआतंकवादीआतंकी हमलाइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप