लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मंत्री ने लखीमपुर में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे

By भाषा | Updated: October 23, 2021 01:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा ''काले कृषि कानूनों'' के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है और वह किसान समुदाय के साथ खड़ी है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

पंजाब सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नाभा ने लखनऊ में चार किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे।

नाभा ने कहा, ''पंजाब सरकार (कृषि कानूनों के खिलाफ) चल रहे आंदोलन में मारे गए 157 किसानों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पहले ही सरकारी नौकरी दे चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'