लाइव न्यूज़ :

मनीष तिवारी का अपनी पार्टी पर कटाक्ष! कहा- भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह का मिला था निमंत्रण, चन्नी के समय नहीं बुलाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2022 20:19 IST

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवंत मान क शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया था जबकि पूर्व में चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण के समय उन्हें नहीं बुलाया गया था।

Open in App

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मिले निमंत्रण का उल्लेख करते हुए बुधवार को अपनी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ली थी, तब उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

मनीष तिवारी ने मान के शपथ ग्रहण समारोह का एक निमंत्रण पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह इसमें शामिल नहीं हो सके, क्योंकि संसद का सत्र चल रहा है। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में एक सादे समारोह में भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर कहा, ''मैं भगवंत मान को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं, मुझे उनके शपथ ग्रहण में आमंत्रित करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। संसद सत्र होने के कारण मैं इसमें शामिल नहीं हो सका।'' मनीष तिवारी ने कहा, ''यह विडंबना है कि मुझे चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था, हालांकि वह मेरे क्षेत्र के विधायकों में से एक थे।''

गौरतलब है कि पिछले साल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आलोचक रहे जी-23 समूह के नेता मनीष तिवारी अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं। हाल में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस को केवल चुनाव में केवल 18 सीटें मिली। वहीं 'आप' के खाते में 92 सीट आए।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीManish Tewariकांग्रेसCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर