लाइव न्यूज़ :

Punjab LS polls 2024: ईडी कस्टडी में सीएम केजरीवाल, भाजपा ने दिया झटका, जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी में शामिल, यहां से लड़ेंगे चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2024 17:29 IST

Punjab LS polls 2024: पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमैं पीएम नरेंद्र मोदी और संघ की कार्यशैली से प्रभावित हूं।विनोद तावड़े ने कहा कि दोनों नेताओं के आने से पंजाब में भाजपा मजबूत होगी। नेताओं की क्षमताओं का पंजाब व पार्टी के हित में उपयोग किया जाएगा।

Punjab LS polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटके पर झटका लग रहा है। इस समय आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी कस्टडी में हैं। इस बीच पंजाब में भाजपा ने आप को बड़ा झटका दिया है। जालंधर (पंजाब) से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और पार्टी विधायक शीतल अंगुराल दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए, क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और संघ की कार्यशैली से प्रभावित हूं। पंजाब में 13 सीट पर एक जून के मतदान और 4 जून को मतगणना है। मंगलवार को कांग्रेस के लुधियाना सांसद भी भाजपा में शामिल हुए थे।

पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर तावड़े ने कहा कि दोनों नेताओं के आने से पंजाब में भाजपा मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों नेताओं की क्षमताओं का पंजाब व पार्टी के हित में उपयोग किया जाएगा। पुरी ने कहा कि जहां ‘डबल इंजन’ की सरकार है वहां तो विकास हो रहा है लेकिन पंजाब इसमें पीछे रह गया। केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार को भाजपा के नेता अक्सर ‘डबल इंजन’ की सरकार कहते हैं।

जाखड़ ने दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत किया और बताया कि पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले रिंकू ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है और आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू ने कहा कि वह किसी लालच के कारण भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि उनका एकमात्र मकसद जालंधर का विकास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई राज्य और शहरों का विकास हो रहा है, लेकिन जालंधर इस मामले में पीछे छूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की आम आदी पार्टी की सरकार ने विकास के मामले में उनका साथ नहीं दिया। रिंकू ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यप्रणाली का मुरीद बताया और कहा कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जालंधर के लिए नयी ट्रेन की मांग की तो उन्होंने वंदे भारत ट्रेन दी। उन्होंने कहा कि वह जालंधर की बेहतरी के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं और उसे नया जालंधर बनाएंगे।

रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी। वह निवर्तमान लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं। आप ने जालंधर से सुशील रिंकू को ही दोबारा उम्मीदवार बनाया था। आप में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में भी रह चुके हैं। साल 2023 में कांग्रेस छोड़ने के अगले ही दिन उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों ने बताया कि रिंकू पार्टी में शामिल होने के बाद अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पंजाबनरेंद्र मोदीAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम