लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पाकिस्तान से भारत की हार के बाद दो कॉलेजों में कश्मीरी छात्रों पर हमला

By विशाल कुमार | Updated: October 25, 2021 12:48 IST

छात्रों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके हॉस्टल के कमरे में टूटी हुई कुर्सियां और उल्टे पड़े बिस्तर के साथ अपने शरीर पर लगे चोट भी दिखाई दिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को टी-20 विश्वकप मैच में पाकिस्तान ने पहली बार भारत का हरा दिया.पंजाब के दो कॉलेजों के छात्रों ने हमले का आरोप लगाया है.अभी तक पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया है.

चंडीगढ़: टी-20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत के हारने के बाद ठीक बाद देर रात को ही पंजाब के संगरूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कई कश्मीरी छात्रों कथित तौर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

इसके बाद पंजाब पुलिस के अधिकारी कॉलेज कैंपस में पहुंचे और उन्होंने कहा कि भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हालात को नियंत्रण में लाया गया.

क्षतिग्रस्त कमरे की हालत दिखाते हुए एक कश्मीरी छात्र वे कहा कि हम यहां मैच देख रहे थे. यूपी वाले घुस आए. हम यहां पढ़ने आए हैं. हम भी भारतीय हैं. आप देख सकते हैं कि हमारे साथ क्या हुआ है. क्या हम भारतीय नहीं हैं? अब मोदी क्या कहेंगे?

हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया है. दोनों ही पक्षों ने सोमवार की सुबह पुलिस और कॉलेज प्रशासन के सामने एक-दूसरे माफी मांगी.

इससे पहले छात्रों ने वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके हॉस्टल के कमरे में टूटी हुई कुर्सियां और उल्टे पड़े बिस्तर के साथ अपने शरीर पर लगे चोट भी दिखाई दिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.

संगरूर कॉलेज के एक अन्य वीडियो में छात्रों में से एक ने सुरक्षा गार्ड पर यूपी के छात्रों के एक समूह को उनके कमरे में घुसने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया.

ऐसी ही खबरें खरड़ में रय्यत बहरत यूनिवर्सिटी से भी सामने आई हैं.

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खुहमी ने दावा किया कि संगरूर और खरड़ मोहाली में जिन कश्मीरी छात्रों पर हमला किया गया, उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों और अन्य पंजाबी छात्रों ने बचाया था. बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के छात्रों ने उनके कमरों में घुसकर उनकी पिटाई की और हंगामा किया.

टॅग्स :पंजाबभारतपाकिस्तानक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत