लाइव न्यूज़ :

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दे पंजाब सरकार : केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से किसानों को तुरंत उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।

दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह राजधानी में उन किसानों को मुआवजे के रूप में 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का भुगतान करेगी, खराब मौसम के कारण जिनकी फसलों का नुकसान हुआ।

केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘पंजाब के कई इलाकों में बेमौसम बरसात से किसानों की पकी तैयार फसल खराब हो गई है। दिल्ली के किसानों को हम 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दे रहे हैं। मैं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी जी से अपील करता हूं कि पंजाब के किसानों को भी उचित मुआवजा जल्द से जल्द दें।’’

केजरीवाल ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिल्ली के सभी उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी उन जगहों का सर्वेक्षण कर रहे हैं, जहां बारिश के कारण फसलें बर्बाद हुई हैं।

गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बेमौसम भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण पिछले सप्ताह धान, गन्ना, आलू और मटर जैसी प्रमुख फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस