लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकारः 43 आईएएस और 38 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, जानें किस कहां भेजा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 17:31 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) सरवजीत सिंह को मृदा और जल संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं प्रधान सचिव (योजना) विकास प्रताप को पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरवींद्र कुमार कौशिक को सहकारिता विभाग से शुगरफेड का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है।कराधान आयुक्त के के यादव को पंजाब निवेश संवर्धन ब्यूरो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।भूपेंद्र सिंह को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का विशेष सचिव बनाया गया है।

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 43 और प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 38 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

 

कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) सरवजीत सिंह को मृदा और जल संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं प्रधान सचिव (योजना) विकास प्रताप को पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रवींद्र कुमार कौशिक को सहकारिता विभाग से शुगरफेड का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है, वहीं कराधान आयुक्त के के यादव को पंजाब निवेश संवर्धन ब्यूरो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ए एस थिंड को आवास और शहरी विभाग से पंजाब शहरी नियोजन और विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक बनाकर भेजा गया है। भूपेंद्र सिंह को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का विशेष सचिव बनाया गया है, वहीं नीलिमा अब पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में कामकाज देखेंगी।

विनय बबलानी को गृह मामलों और न्याय विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, वहीं संजय पोपली दिव्यांगजनों के विभाग के आयुक्त होंगे। पीसीएस के 38 अधिकारियों में परमिंदर पाल सिंह, सुभाष चंदर, दलविंदरजीत सिंह, नवजोत कौर और रबींद्रजीत सिंह बरार शामिल हैं। 

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानAam Aadmi Partyचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया