लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः युवक के सवाल पूछने पर गुस्से से तमतमाई पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, जड़ा थप्पड़

By बलवंत तक्षक | Updated: May 7, 2019 08:25 IST

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के युवक को थप्पड़ मारने का वीडिओ वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे शर्मनाक करार दिया है.

Open in App

पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र में इस समय पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के थप्पड़ की गूंज है. जिस युवक को भट्ठल ने थप्पड़ मारा, उसने पूछ लिया था कि आप पच्चीस साल विधायक रहीं, लेकिन क्षेत्र के लिए क्या किया? बुशैहरा गांव में एक चुनावी सभा के दौरान यह सवाल सुनकर भट्ठल भड़क गईं और सवाल करने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया.पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के युवक को थप्पड़ मारने का वीडिओ वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे शर्मनाक करार दिया है. भट्ठल लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के बुशैहरा गांव में कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आई थीं. तभी एक युवक ने भट्ठल से सवाल पूछा तो मंच पर बैठे नेताओं ने उससे कहा कि जनसभा के बाद सवाल पूछना तो युवक उस समय चुप हो गया.सभा खत्म होने के बाद जब भट्ठल वहां से निकलने लगीं तो कुलदीप नाम के इस युवक ने उनके सामने फिर से अपना सवाल दोहराया कि आप लहरागागा क्षेत्र से पांच बार कांग्रेस की विधायक रही हैं, लेकिन पच्चीस साल में इलाके के लिए क्या किया है? इससे नाराज हो कर भट्ठल ने उनके गाल पर जोर से तमाचा जड़ दिया.इस मामले में भट्ठल का कहना है कि कुछ लोग हार के डर से माहौल खराब करना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी हार की बौखलाहट में नौजवानों को भड़का कर ऐसी हरकतें करवा रही है. उन्होंने युवकों को नसीहत दी है कि वे किसी के हाथों की कठपुतली ना बनें.संगरूर क्षेत्र से मौजूदा सांसद भगवंत मान एक बार फिर आप के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों से हैं. भगवंत मान आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने थप्पड़ कांड पर अपनी प्रतिक्रि या जाहिर करते हुए कहा है कि भट्ठल को युवक के सवाल का जवाब देना चाहिए था. युवाओं के सवालों से इस तरह डर कर भागना ठीक नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाबवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल