लाइव न्यूज़ :

पंजाब: जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आमरण अनशन जारी रहेगा- बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, नहीं ले रहे कोई मेडिकल सहायता

By भाषा | Updated: November 21, 2022 16:34 IST

आपको बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल शनिवार से आमरण अनशन पर है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने कहा है कि "हम इलाज के लिए तैयार हैं, लेकिन वह मना कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल शनिवार से आमरण अनशन पर है। ऐसे में उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वे आमरण अनशन जारी रखेंगे। यही नहीं वे इस अनशन के दौरान किसी भी मेडिकल सहायता लेने से इनकार कर दिया है।

चंडीगढ़: भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सोमवार को कहा कि जब तक पंजाब सरकार किसानों की विभिन्न मांगों का समाधान नहीं कर देती तब तक वह अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे। 

किसान नेता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार से अनशन पर बैठे डल्लेवाल का शुगर लेवल कम है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए फरीदकोट में प्रदर्शन स्थल पर एक चिकित्सा टीम तैनात की गई है। किसानों के विरोध प्रदर्शन का सोमवार को छठा दिन है। 

जब तक मांगे नहीं होगी पूरी, अनशन जारी रहेगा- जगजीत सिंह डल्लेवाल

भाकियू (एकता सिद्धूपुर) अपनी मांगों के समर्थन में पंजाब के अमृतसर, मानसा, पटियाला, फरीदकोट और बठिंडा में विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहा है। डल्लेवाल ने फरीदकोट में संवाददाताओं से कहा, "हम यहां अपनी मांगों के समाधान के लिए बैठे हैं। अगर सरकार नहीं मानती है तो यह आमरण अनशन और हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा।" 

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि वह ठीक उसी तरह काम कर रही है जिस तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान किया था। 

जगजीत डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने से भी किया इनकार

इस पर बोलते हुए डल्लेवाल ने फरीदकोट में संवाददाताओं से कहा, "हम यहां अपनी मांगों के समाधान के लिए बैठे हैं। अगर सरकार नहीं मानती है तो यह आमरण अनशन और हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा।" 

उन्होंने कहा कि वह चिकित्सा सहायता नहीं लेंगे और मांगों के समर्थन में उनका अनशन जारी रहेगा। डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने कहा, "हम इलाज के लिए तैयार हैं, लेकिन वह मना कर रहे हैं।" 

टॅग्स :पंजाबFarmersकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल