लाइव न्यूज़ :

पंजाब: किसान संगठनों ने 550 जगहों पर पीएम मोदी, भाजपा नेताओं और कारोबारियों के पुतले जलाए

By विशाल कुमार | Updated: October 17, 2021 09:02 IST

जिन अन्य लोगों के पुतले प्रदर्शनकारियों द्वारा जलाए गए उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गौतम अडाणी व मुकेश अंबानी जैसे कुछ कॉरपोरेट घरानों के मालिक शामिल थे.

Open in App
ठळक मुद्देपहले दशहरा के दिन पुतला दहन होना था.भाजपा नेताओं के विरोध के बाद इसे 16 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया था.गौतम अडाणी व मुकेश अंबानी जैसे कारोबारियों के पुतले भी जलाए गए.

चंडीगढ़: पंजाब में किसान यूनियनों ने 550 से अधिक स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के पुतले जलाए. 

जिन अन्य लोगों के पुतले प्रदर्शनकारियों द्वारा जलाए गए उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गौतम अडाणी व मुकेश अंबानी जैसे कुछ कॉरपोरेट घरानों के मालिक शामिल थे.

पहले दशहरा के दिन पुतला दहन होना था, लेकिन भाजपा नेताओं के विरोध के बाद इसे 16 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया था.

किसान नेताओं ने कहा कि सिंघू में लिंचिंग बेहद निंदनीय है लेकिन भाजपा को उन्हें बदनाम करना बंद कर देना चाहिए.

किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि माझा में भाजपा नेताओं और कॉरपोरेट घरानों के पुतले जलाए गए.

अमृतसर में कम से कम 15 जगहों पर पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और लखीमपुर-खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुतले जलाए गए.

इसके अलावा, किसान संगठन एसकेएम द्वारा 18 अक्टूबर को आह्वान की गई एक दिवसीय रेल रोको कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं.

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)किसान आंदोलननरेंद्र मोदीBJPमुकेश अंबानीगौतम अदाणीFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप