लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: सुखबीर सिंह बादल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज, रैली में भारी भीड़ जुटाकर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: February 7, 2022 09:05 IST

चुनाव आयोग ने भौतिक रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की सीमा निर्धारित करने वाले उसके दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देफरीदकोट से चुनाव लड़ रहे बादल की रविवार को हुई भौतिक रैली में 6000 से अधिक लोग जुटे थे।बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है जिसके नतीजे चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को आएंगे।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की तय सीमा का उल्लंघन करने पर अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, फरीदकोट से चुनाव लड़ रहे बादल की रविवार को हुई भौतिक रैली में 6000 से अधिक लोग जुटे थे। वहां वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

चुनाव आयोग ने भौतिक रैलियों में अधिकतम 1000 लोगों की सीमा निर्धारित करने वाले उसके दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर बादल, परमबंस सिंह रोमाना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बता दें कि, पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है जिसके नतीजे चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को आएंगे।

तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर एनडीए से नाता तोड़ चुकी अकाली दल इस बार बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। उसका मुकाबला अंदरूनी घमासान से जूझ रही सत्ताधारी कांग्रेस और पहले रही चुनाव में अकाली दल की जगह लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनने वाली आम आदमी पार्टी से है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावSukhbir Singh Badalशिरोमणि अकाली दलचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम