पंजाब विधानसभा चुनावः कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा में गठबंधन, बीजेपी चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- हम साथ मिलकर लड़ेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 17, 2021 05:39 PM2021-12-17T17:39:38+5:302021-12-17T17:41:03+5:30

punjab Elections 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी।

punjab Elections 2022 Capt Amarinder Singh and BJP in alliance meets BJP's Punjab in-charge Gajendra Shekhawat  | पंजाब विधानसभा चुनावः कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा में गठबंधन, बीजेपी चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- हम साथ मिलकर लड़ेंगे

भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है।

Highlightsअमरिंदर सिंह ने कहा कि हम निश्चित रूप से पंजाब चुनाव जीतेंगे।जीतने की क्षमता सीट बंटवारे का मुख्य मानदंड होगा। हम इस चुनाव को जीतने के लिए 101% सुनिश्चित हैं।

नई दिल्लीः भाजपा नेता गजेंद्र शेखावत ने कहा कि हम पंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे। भाजपा के साथ गठबंधन के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम निश्चित रूप से पंजाब चुनाव जीतेंगे। जीतने की क्षमता सीट बंटवारे का मुख्य मानदंड होगा। 

पंजाब के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम तैयार हैं और हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। सीट बंटवारे पर फैसला सीट टू सीट के आधार पर लिया जाएगा, जिसमें जीत की प्राथमिकता होगी। हम इस चुनाव को जीतने के लिए 101% सुनिश्चित हैं।

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि 7 दौर की बातचीत के बाद, आज मैं पुष्टि करता हूं कि भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है। सीट शेयर जैसे विषयों पर बाद में चर्चा की जाएगी।

पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी चर्चा के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी।

कुछ दिनों पहले ही शेखावत ने चंडीगढ़ में भी सिंह से मुलाकात की थी। ज्ञात हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Web Title: punjab Elections 2022 Capt Amarinder Singh and BJP in alliance meets BJP's Punjab in-charge Gajendra Shekhawat 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे