लाइव न्यूज़ :

अकाली-बसपा में गठबंधन, सुखबीर बादल बोले- भाजपा का खाता नहीं खुलेगा, जानिए मायावती ने गठजोड़ पर क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 19:05 IST

पंजाब की 117 सीटों में से बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की सीटों पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगा। चुनाव में दोनों दलों ने 25 साल बाद हाथ मिलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिअद-बसपा गठबंधन ने 1996 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और 13 में से 11 सीटें जीती थीं।शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा पर हमला किया। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन “एक नई राजनीतिक तथा सामाजिक पहल” है।

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को गठबंधन किया।

पंजाब की 117 सीटों में से बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी की सीटों पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगा। चुनाव में दोनों दलों ने 25 साल बाद हाथ मिलाया है। शिअद-बसपा गठबंधन ने 1996 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था और 13 में से 11 सीटें जीती थीं।

पंजाब में प्रगति और समृद्धि आएगी

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा पर हमला किया। बादल ने कहा कि खाता नहीं खुलेगा। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन “एक नई राजनीतिक तथा सामाजिक पहल” है, जिससे पंजाब में प्रगति और समृद्धि आएगी।

बादल ने फोन करके मायावती को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया

शिअद के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने शिअद-बसपा गठबंधन को “राजनीति के संपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक पुनरोत्थान के लिए देश और राज्य में पंथनिरपेक्ष, संघीय लोकतांत्रिक क्रांति की शुरुआत” बताया। गठबंधन की घोषणा करने के बाद बादल ने फोन करके मायावती को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया।

उन्होंने बसपा अध्यक्ष को पंजाब से चुनाव लड़ने का भी आमंत्रण दिया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शिअद और बसपा के बीच हुए “ऐतिहासिक” गठबंधन को समर्थन देने के लिए पंजाब के लोगों से अपील की। मायावती ने ट्वीट किया, “पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित गठबंधन एक नई राजनीतिक व सामाजिक पहल है, जो निश्चय ही यहाँ राज्य में जनता के बहुप्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

राज्य में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान

बसपा अध्यक्ष ने पंजाब में कांग्रेस नीत सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “वैसे तो पंजाब में समाज का हर तबका कांग्रेस पार्टी के शासन में यहाँ व्याप्त गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आदि से जूझ रहा है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार दलितों, किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि पर पड़ रही है, जिससे मुक्ति पाने के लिए इस गठबंधन को कामयाब बनाना बहुत जरूरी है।”

मायावती ने कहा, “साथ ही, पंजाब की समस्त जनता से पुरजोर अपील है कि वे अकाली दल व बसपा के बीच आज हुये इस ऐतिहासिक गठबन्धन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए यहाँ सन 2022 के प्रारम्भ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस गठबन्धन की सरकार बनवाने में पूरे जी जान से अभी से ही जुट जाएं।” इस बीच अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बयान में कहा कि इस गठबंधन से गरीबों, दमितों और अल्पसंख्यकों के लिए न्याय और समानता की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीपंजाबशिरोमणि अकाली दलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल