लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result 2022: कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों सीटों से हारे CM चन्नी, आप प्रत्याशियों ने दी शिकस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 15:11 IST

आप के उम्मीदवार लभ सिंह उगोक ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। वहीं, चमकौर साहिब सीट पर चन्नी को 59921 वोट मिले जबकि आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह को 66988 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देआप प्रत्याशी ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है।चमकौर साहिब सीट पर भी चन्नी को 5000 से अधिक वोटों से शिकस्त मिली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी आप प्रत्याशी से अमृतसर पूर्वी की सीट हार गए।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों ही सीटों से हार गए हैं। दोनों ही सीटों पर पंजाब विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ करने वाली आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने उन्हें मात दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके को 63163 वोट मिले जबकि चन्नी को 26199 वोट मिले।

वहीं, चमकौर साहिब सीट पर भी चन्नी को 5000 से अधिक वोटों से शिकस्त मिली। चन्नी को 59921 वोट मिले जबकि आप उम्मीदवार चरणजीत सिंह को 66988 वोट मिले।

कांग्रेस को पंजाब में बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर से अमृतसर पूर्वी की सीट हार गए।

बता दें कि, पंजाब में आप 92 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है जिसमें 14 सीटों पर उसने जीत हासिल कर ली है जबकि 78 सीटों पर उसने बढ़त बनाई हुई है।

वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर जीत हासिल करने और 16 सीटों पर बढ़त बनाने के लिए 18 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

1 सीट भाजपा और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली है जबकि अकाली दल फिलहाल 3 सीटों पर आगे है।

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम