लाइव न्यूज़ :

Punjab Election Result 2022: बड़ी जीत के बाद बोले केजरीवाल- पंजाब की जनता ने इस बार सिस्टम बदला है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 15:45 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे खिलाफ बड़े षड्यंत्र रचे गए। केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया। लेकिन इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का सच्चा सपूत है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि आज  बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे खिलाफ बड़े षड्यंत्र रचे गए।केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जिसमें बच्चो को यूक्रेन नही जाना पड़ेगा।

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही आम आदमी पार्टी के संयोजकर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने इस बार सिस्टम बदला है, आप ने देश में सिस्टम बदला है। आज  बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा हुआ है। 

अपने विजयी भाषण की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाबी में बोलते हुए कहा कि 'पंजाब वालों तुस्सी कमाल कर दित्ता।' उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोग हार गए हैं। सुखबीर सिंह बादल हार गए, कैप्टन (अमरिंदर सिंह) साहब हार गए, चन्नी साहब हार गए, प्रकाश सिंह बादल हार गए, नवजोत सिंह सिद्धू हार गए, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। पंजाब ने कमाल कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे खिलाफ बड़े षड्यंत्र रचे गए। केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया। लेकिन इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का सच्चा सपूत है।

उन्होंने कहा कि आज नए भारत का संकल्प लेंगे। नए भारत जिसमें नफरत नहीं होगी, मां बहनें सुरक्षित होंगी, शिक्षा होगी। उन्होंने नाम लिए बगैर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हम ऐसा भारत बनाएंगे, जिसमें कई मेडिकल कालेज होंगे, जिससे बच्चो को यूक्रेन नही जाना पड़ेगा।'

केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं, युवा, किसान गरीब सब आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें। आज मोबाइल रिपेयर वाली दुकान में नौकरी करने वाले शख्स ने चन्नी को हराया। आम कार्यकर्ता नवजोत ने मजीठिया को हराया, सिद्धू को हराया।

उन्होंने कहा कि छोटे भाई भगवंत सिंह मान को पंजाब का सीएम बनने पर बधाई। नतीजे अभी और बाकी हैं। इतना बड़ा बहुमत, लोगों का विश्वास टूटने नही देना है।

केजरीवाल ने कहा कि 'मेरे खिलाफ बड़े षड्यंत्र रचे गए। केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया। लेकिन इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का सच्चा सपूत है।

बता दें कि, पंजाब में आप 92 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है जिसमें 14 सीटों पर उसने जीत हासिल कर ली है जबकि 78 सीटों पर उसने बढ़त बनाई हुई है।

वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर जीत हासिल करने और 16 सीटों पर बढ़त बनाने के लिए 18 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। 1 सीट भाजपा और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली है जबकि अकाली दल फिलहाल 3 सीटों पर आगे है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम