लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब में बदली चुनाव की तारीख, अब 14 की बजाय 20 फरवरी को होगा मतदान

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2022 14:53 IST

भारतीय निर्वाचन आयोग ने अब 20 फरवरी को मतदान की तारीख को तय किया है। इससे पहले इस राज्य 14 फरवरी को मतदान होना था।

Open in App
ठळक मुद्दे16 फरवरी को संत रविदास जी की जयंती इस अवसर पर एससी समुदाय लोग वाराणसी की करेंगे यात्रा 10 से 16 फरवरी तक यह आयोजन चलेगा

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने अब 20 फरवरी को मतदान की तारीख को तय किया है। इससे पहले इस राज्य 14 फरवरी को मतदान होना था। आयोग के इस फैसले का सभी सियासी दलों ने स्वागत किया है।

इसलिए चुनाव की तारीख में हुआ बदलाव

16 फरवरी को संत रविदास जी की जयंती है। इस अवसर पर एससी समुदाय के कई मतदाता उनकी जयंती के कारण वाराणसी की यात्रा करेंगे। बता दें कि संत रविदास की जयंती पर वाराणसी के सीर में रैदासिया समुदाय का रेला उमड़ेगा। पंजाब, हरियाणा ही नहीं देश-विदेश से रैदासिया समुदाय के लोग गुरु चरणों की रज पाने के लिए वाराणसी आते हैं। 10 से 16 फरवरी तक यह आयोजन चलेगा। ऐसे में राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख में बदलाव करने के लिए आग्रह किया था।

सीएम चन्नी ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभ चुनाव को टालने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में अनुरोध किया था कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। जयंती पर काशी में विशाल आयोजन होते हैं जो 10 से 16 फरवरी तक चलते हैं और इसमें पंजाब से रैदासिया समुदाय के 20 लाख लोग शामिल होने के लिए बनारस जाते हैं।

पार्टियों को मिलेगा चुनाव प्रचार का अधिक समय

पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान लड़ने वाली सभी पार्टियों को चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय मिल जाएगा। हालांकि चुनावी परिणाम 10 मार्च को ही आएंगे। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने 14 फरवरी को उत्तराखं और गोवा के इलेक्शन के साथ पंजाब चुनाव की तारीख तय की थी।  

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है