लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिक्रम सिंह मजीठिया, जानें प्रकाश सिंह बादल कहां से लड़ेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 20:28 IST

Punjab Election 2022: अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया विधानसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के अहंकार को मिटा देंगे। मजीठिया बादल के साला हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिअद प्रमुख अगले महीने मजीठा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।मजीठिया को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिंह के खिलाफ अमृतसर पूर्व सीट से खड़ा किया गया है।शिअद प्रमुख ने ये दोनों घोषणाएं अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान की।

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व से पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे। पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू को क्रमश: चमकौर साहिब और अमृतसर पूर्व से उम्मीदवार बनाया था।

ड्रग्स केस को लेकर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिद्धू आमने-सामने है। सिद्धू ने कई बार कहा है कि मजीठिया ड्रग्स मामले से जुड़े हैं। दिसंबर में 46 वर्षीय मजीठिया पर ड्रग्स मामले में मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली थी।

सुखबीर बादल ने अपने 94 वर्षीय पिता और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को एक बार फिर लांबी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की भी घोषणा की। शिअद प्रमुख ने ये दोनों घोषणाएं अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान की।

उन्होंने कहा कि मजीठिया यह सुनिश्चित करेंगे कि सिद्धू की जमानत जब्त हो जाए। उन्हें पहले ही मजीठा सीट से शिअद उम्मीदवार घोषित किया जा चुका था। मजीठिया के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत पिछले माह मुकदमा दर्ज किया गया था। वह इस मामले में अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहे हैं।

इन दोनों सीट से उम्मीदवारों की घोषणा के साथ शिअद ने अपने हिस्से की सभी 97 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। शिअद ने 117 सीट के लिए होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन किया है। समझौते के तहत बसपा शेष 20 सीट से चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावAkali Dalबिक्रम सिंह मजीठियानवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम