लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम चन्नी, कांग्रेस हाईकमान ने बनाया ये खास प्लान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 19:12 IST

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील जाखड़ को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया है।सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को इस समिति का संयोजक बनाया गया।वरिष्ठ नेताओं को चुनाव अभियान समिति में शामिल किया गया है।

Punjab Election 2022: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को होने वाली है। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। 

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दो सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी आलाकमान गृह क्षेत्र चमकौर साहिब सहित दो क्षेत्रों से सीएम चरणजीत चन्नी को मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है। चन्नी के पहले दलित सिख सीएम बनने के बाद पार्टी नेतृत्व दोआबा और मालवा में दलित वोट बैंक को अपने पाले में लाना चाहती है।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मालवा क्षेत्र की मेहलकलां या फिर दोआबा की आदमपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। मेहलकलां विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है।आदमपुर विधानसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने 2017 में जीत दर्ज किया था। 

दोनों सीटें आसपास के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों को प्रभावित करती हैं। मालवा में 19 आरक्षित सीटें, दोआबा में आठ और माझा में सात सीटें हैं। सूत्रों ने कहा कि सोनिया की अध्यक्षता में होने वाली वर्चुअल बैठक के बाद पार्टी गुरुवार को पहली सूची जारी कर सकती है। कई विधायक का टिकट कट सकता हैं। 70 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है।

राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। उनके साथ सांसद अमर सिंह को इस समिति के संयोजक और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और कई अन्य नेताओं को घोषणापत्र समिति में शामिल किया गया है।

पंजाब की जनता चुनेगी मुख्यमंत्री, कांग्रेस आलाकमान नहीं: सिद्धू

कांग्रेस की पंजाब प्रदेश इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि जनता विधायकों को चुनती है और राज्य में वही अपना मुख्यमंत्री भी चुनेगी, कांग्रेस आलाकमान नहीं। सिद्धू का यह तल्ख जवाब पत्रकारों के इस सवाल पर आया कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा।

सिद्धू ने कहा, ‘‘आप लोगों (पत्रकारों) को किसने कह दिया कि पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री बनाएगा? किसने आपको कहा? मेरी बात सुनिए। पंजाब की जनता ने पांच साल पहले भी विधायकों का चयन किया था। पंजाब की जनता ने ही निर्णय किया था कि कौन (नेता) विधायक बनेगा या नहीं और पंजाब की जनता ही कोई एजेंडा होने पर निर्णय करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अपने मनो-मस्तिष्क में गलतफहमी न पालें। पंजाब के लोग ही विधायक चुनेंगे और राज्य की जनता ही मुख्यमंत्री भी बनाएगी।’’

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiकांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर